-->

1 November 2024 Current Affairs in hindi

1 November 2024 Current Affairs in hindi: सरकारी जॉब की तैयारी करने वाले सभी उमीदवार अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए 1 नवंबर 2024 करंट अफेयर्स हिंदी मे पढ़ सकते है। भारत और सभी राज्य स्तरीय परीक्षाओ के लिए आज का करंट अफेयर्स यहाँ पर उपलब्ध है। 

1 November 2024 Current affairs

Today Current Affairs: 1 November 2024 MCQ Point

  • संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया, भारत में डिजिटल बुनियादी ढांचे का समर्थन करने के लिए भारतीय निजी क्षेत्र के साथ सहयोग करने के लिए एक नए ढांचे का शुभारंभ करेंगे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री ने संयुक्त रूप से सी-295 सैन्य विमान निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।
  • केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2024 तक 'स्वच्छ दिपावली शुभ दिपावली' अभियान की शुरुआत की।
  • डॉ. मनसुख मांडविया ने मेरा युवा भारत पोर्टल की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्रव्यापी स्वयंसेवी पहल 'इस दिवाली मेरा युवा भारत के साथ' की घोषणा की।
  • केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने नई दिल्ली में भारतीय खाद्य निगम की शिकायत निपटान प्रणाली के मोबाइल ऐप का शुभारम्भ किया।
  • ग्लोबल फाइनेंस मैगज़ीन ने अपने 31वें वार्षिक सर्वश्रेष्ठ बैंक पुरस्कारों में SBI को 2024 के लिए 'भारत में सर्वश्रेष्ठ बैंक' का पुरस्कार दिया।
  • केरल के शहर कोच्चि को 17 यूएमआई 2024 में उसके मेट्रो के लिए सबसे टिकाऊ परिवहन प्रणाली का पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • अफगानिस्तान A पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंकाई A टीम को सात विकेट से हराकर छठा एसीसी पुरुष टी20 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 जीता।
  • भारतीय कुश्ती दल ने यू 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 नौ पदक- एक स्वर्ण, एक रजत और सात कांस्य के साथ समाप्त किया।
  • बिहार कैडर के IAS अधिकारी विपिन कुमार को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


Hindi Current affairs today

👉 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मिस्र को आधिकारिक तौर पर "मलेरिया मुक्त” घोषित किया गया।


👉 भारत ने विशाखापत्तनम के शिप बिल्डिंग सेंटर में अपनी चौथी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN), S4* को लॉन्च किया।

👉 नमो भारत ट्रेनों के संचालन की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करने के लिए 21 अक्टूबर 2024 को नई दिल्ली में नमो भारत दिवस मनाया गया।

👉 भारतीय वायु सेना (IAF) और सिंगापुर वायु सेना (RSAF) ने पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायु सेना स्टेशन पर संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण (IMT) अभ्यास शुरु किया।

👉 केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय इनकमिंग स्पूफ्ड कॉल रोकथाम प्रणाली का शुभारंभ किया।

👉 एनईएसटीएस ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए 'अमेज़न फ्यूचर इंजीनियर प्रोग्राम' शुरू किया।

👉 2026 में ग्लासगो में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से बैडमिंटन, शूटिंग, क्रिकेट, हॉकी, स्क्वॉश, टेबल टेनिस, कुश्ती, ट्रायथलन और आर्चरी को बाहर कर दिया गया है।

👉 खान मंत्रालय ने मिशन कर्मयोगी के तहत राष्ट्रीय शिक्षण सप्ताह के दौरान IGOT कर्मयोगी पोर्टल पर 13 शीर्ष शिक्षार्थियों को 'आदर्श कर्मयोगी पुरस्कार' प्रदान किए।

👉 SAIL को SHRM इंडिया वार्षिक सम्मेलन 2024 में SHRM HR उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ।

👉 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में ओडिशा को केंद्र सरकार की ओर से सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त हुआ।


Post a Comment

0 Comments